अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मनरेगा पर राहुल-Priyanka का संसद भवन में प्रदर्शन

On: March 26, 2025 6:32 PM
Follow Us:
Priyanka
---Advertisement---

नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता Priyanka गांधी , वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा केरल के अन्य सांसदों ने संसद भवन परिसर में मंगलवार को मनरेगा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Priyanka Gandhi पर टिप्पणी: बिधूड़ी ने मांगी माफ़ी, लेकिन दी सफाई

प्रदर्शनकारी सांसदों ने कहा कि मनरेगा के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और उसके हिसाब से श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिल रही है। केरल के विपक्षी दलों के सांसदों ने मनरेगा मजदूरी की केरल में घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इसका तीखा विरोध किया।

इस बीच Priyanka ने कहा,“सरकार की निष्क्रियता ने लाखों परिवारों को आजीविका से वंचित कर दिया है, जिससे गरीबी और पीड़ा बढ़ गई है। हम इस संकट पर तत्काल ध्यान देने और उन प्रभावित श्रमिकों के लिए न्याय की मांग करते हैं जो लंबे समय से बकाया नहीं मिलने के अभाव में अपना गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

Priyanka कार्यदिवस को बढ़ाकर 150 दिन किया जाए 

Priyanka  ने सरकार से मनरेगा को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा, “सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि मनरेगा श्रमिकों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान हो, बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए वेतन में वृद्धि करने के साथ ही कार्यदिवसों को बढ़ाकर 150 दिन किया जाए।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!