अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Prime Minister Narendra Modi सिक्किम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश को देंगे 70 हजार करोड़ की सौगातें

On: May 28, 2025 8:03 PM
Follow Us:
Prime Minister Narendra Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली : Prime Minister Narendra Modi 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे तथा 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारंभ करेंगे।

Prime Minister Narendra Modi ने आईएएस अधिकारी जलज शर्मा को प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया

आधिकारिक जानकारी के अनुसार Prime Minister Narendra Modi  29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे जहां वे सुबह करीब 11 बजे ‘सिक्किम एट 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में दोपहर करीब 2.15 बजे अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। शाम को प्रधानमंत्री बिहार जाएंगे और शाम लगभग 5:45 बजे पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

अगले दिन 30 मई काे Prime Minister Narendra Modi बिहार के काराकाट में पूर्वाह्न करीब 11 बजे 48 हजार 520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद Prime Minister Narendra Modi  उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वे दोपहर करीब 2.45 बजे कानपुर नगर में करीब 20 हजार 900 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सिक्किम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का विवरण देते हुए कहा कि सिक्किम की स्थापना के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री ‘सिक्किम एट 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्‍य सरकार ने सिक्किम की सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उत्‍सव मनाने के लिए ‘सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम’ थीम के अंतर्गत साल भर चलने वाले कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

Prime Minister Narendra Modi  29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा आदि शामिल हैं। श्री मोदी सिक्किम की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में सूत्रों ने कहा कि श्री मोदी भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

1010 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है। इसके अलावा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्‍ल्‍यूपी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके वाहनों को सीएनजी उपलब्ध कराने का भी लक्ष्‍य है।

यह सुविधाजनक, विश्वसनीय, पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी ईंधन आपूर्ति प्रदान करेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!