अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Prime Minister Narendra Modi का ट्रम्प को करारा जवाब : भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर, उपलब्धियों का परचम लहरा रहा

On: August 11, 2025 2:20 PM
Follow Us:
Prime Minister Narendra Modi
---Advertisement---

बेंगलुरु। Prime Minister Narendra Modi ने रविवार को बेंगलुरु में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया बयान का बिना नाम लिए जवाब दिया। मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हम 10वें नंबर से टॉप 5 में पहुंचे हैं और जल्द ही टॉप 3 में होंगे।

Prime Minister Narendra Modi : एक सफर में 2-2 धार्मिक स्थलों के दर्शन’: वैष्णो देवी-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से श्रद्धालुओं में खुशी

यह ताकत देश में हुए रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के कारण मिली है। Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि देश की उपलब्धियां अब आसमान में परचम लहरा रही हैं। यह बयान उस समय आया जब ट्रम्प ने 31 जुलाई को भारत और रूस को “डेड इकोनॉमी” बताते हुए भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। ट्रम्प ने कहा था कि भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्थाओं को डुबो लें, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Prime Minister Narendra Modi  ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की आतंकियों और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर करने की क्षमता को पूरी दुनिया ने देखा है। इस अभियान की सफलता के पीछे भारत की तकनीक, मेक इन इंडिया और बेंगलुरु के युवाओं का योगदान अहम रहा।

Prime Minister Narendra Modi तीन वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन

अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा, और नागपुर (अजनी)-पुणे रूट शामिल हैं।
मोदी ने बेंगलुरु और कर्नाटक के लिए 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इनमें बेंगलुरु मेट्रो की यलो लाइन का उद्घाटन भी शामिल है, जो आरवी रोड (रगिगुड्डा) से बोम्मसंद्रा तक जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!