अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Prime Minister Narendra Modi 8 सितंबर को असम दौरे पर आएंगे , देश की पहली बायो रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे

On: July 1, 2025 9:57 AM
Follow Us:
Prime Minister Narendra Modi
---Advertisement---

गुवाहाटी: Prime Minister Narendra Modi आगामी आठ सितंबर को असम के दौरे पर आयेंगे और नुमालीगढ़ रिफाइनरी में भारत की पहली बांस आधारित बायो रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सेामवार को गोलाघाट जिले में रिफाइनरी का दौरा किया और बायो रिफाइनरी की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की प्रस्तावित असम यात्रा का भी जायजा लिया, जहां वह इथेनॉल परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Prime Minister Narendra Modi ने दोहराया ‘वोकल फाॅर लोकल’ का मंत्र

श्री शर्मा ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ एनआरएल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और बांस आधारित इथेनॉल संयंत्र की प्रगति पर ध्यान दिया।

उन्होंने एनआरएल के विस्तार की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही रिफाइनरी कर्मचारियों के लिए निर्मित धनसिरी नगर टाउनशिप का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने Prime Minister Narendra Modi की प्रस्तावित असम यात्रा का भी जायजा लिया

इस बीच मुख्यमंत्री ने बोकाखाट के सर्किट हाउस में ग्रेनेड हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों सिद्धार्थ बोरबोरा, सुशील भौमिक और मिंटू हजारिका से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य का जानकारी ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!