नई दिल्ली। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने मंगलवार को Prime Minister Modi को फोन कर पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए अपने देश के समर्थन को दोहराया।
जीएसटी में सुधार से दिवाली पर लोगों को मिलेगा खुशियों का डबल बोनस : Prime Minister Modi
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की भी समीक्षा की और क्वांटम प्रौद्योगिकियों, 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, साइबर सुरक्षा और स्थिरता सहित उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
Prime Minister Modi भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए अपने देश के समर्थन को दोहराया
स्टब ने 2026 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए समर्थन की पुष्टि की। बयान में कहा गया है कि स्टब ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान पर वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठकों पर मोदी के साथ अपना आकलन साझा किया। पीएम मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

