अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द, President Trump का दावा

On: June 16, 2025 10:59 AM
Follow Us:
President Trump
---Advertisement---

वॉशिंगटन, । अमेरिका के President Trump ने रविवार को एक बार फिर अपने कार्यकाल की विदेश नीति से जुड़ी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए दावा किया कि उनके प्रयासों से इजरायल और ईरान के बीच भी जल्द शांति स्थापित हो सकती है। ट्रूथ सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में President Trump ने कहा कि जिस तरह उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के जरिए तनाव कम किया था, उसी तरह वह इजरायल और ईरान को भी बातचीत की मेज पर ला सकते हैं।

‘जल्द से जल्द हमले रोक दो…’, पाकिस्तान की नापाक हरकत पर फूटा President Trump का गुस्सा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के माध्यम से समझदारी और स्थिरता लाई। दो शानदार नेताओं के साथ बातचीत से एक बड़ा टकराव टल गया। इजरायल और ईरान के बीच भी वैसा ही समझौता जल्द संभव है।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने सर्बिया और कोसोवो के बीच दशकों पुराने संघर्ष को भी याद किया और कहा कि उनके पहले कार्यकाल में यह टकराव युद्ध में बदलने वाला था, लेकिन उन्होंने उसे रोक दिया। ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसकी “मूर्खतापूर्ण नीतियों” ने उस समझौते को कमजोर कर दिया है, जिसे वे दोबारा ठीक करेंगे।

President Trump इजरायल और ईरान के बीच समझौता जल्द संभव है

उन्होंने इथियोपिया और मिस्र के बीच नील नदी पर बने एक विशाल बांध को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र करते हुए कहा, “मेरी पहल से फिलहाल वहां शांति है और वह बनी रहेगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!