अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आयुष प्रणालियांं विश्व समुदाय को भारत का अनमोल उपहार : President Murmu

On: July 2, 2025 10:56 AM
Follow Us:
President Murmu
---Advertisement---

गोरखपुर । President Murmu ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय हमारी समृद्ध प्राचीन परंपराओं का एक प्रभावशाली आधुनिक केंद्र है।

शिक्षा ही सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम : President Murmu

इसका उद्घाटन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के विकास में एक उपलब्धि है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालय में विकसित उन्नत सुविधाएं अब बड़ी संख्या में लोगों को उपलब्ध हैं। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 100 आयुष कॉलेज भी इसकी उत्कृष्टता का लाभ उठा रहे हैं।

President Murmu ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लोगों की मदद करने के लिए व्यक्ति को अपनी सुख-सुविधाओं को त्यागना पड़ता है। उन्होंने जन कल्याण के प्रति समर्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है।

President Murmu ने प्रशासकों, डॉक्टरों और नर्सों से जनप्रतिनिधियों द्वारा शुरू किए गए कल्याणकारी उपायों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी को सलाह दी कि वे किसी भी पेशे में प्रवेश करते समय खुद से किए गए वादे पर आत्मनिरीक्षण करें। राष्ट्रपति ने कहा कि एक कहावत है, ‘स्वास्थ्य ही धन है।’

President Murmu ने लोगों से खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि योग उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो शारीरिक परिश्रम कम करते हैं और बैठे रहते हैं। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।

President Murmu आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और सिद्ध जैसी प्राचीन भारतीय प्रणालियां समग्र और सार्थक जीवन जीने के वैज्ञानिक तरीकों का वर्णन करती हैं

राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और सिद्ध जैसी प्राचीन भारतीय प्रणालियां समग्र और सार्थक जीवन जीने के वैज्ञानिक तरीकों का वर्णन करती हैं। आयुर्वेद पर आधारित हमारी प्राचीन जीवनशैली में हम संतुलित आहार, जीवनशैली और विचारों पर बहुत ध्यान देते हैं। आयुर्वेद हमारी धरती से जुड़ा हुआ है। हमारे खेत और जंगल औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों का खजाना हैं। उन्होंने कहा कि आयुष प्रणालियांं विश्व समुदाय को भारत का अनमोल उपहार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-हसनपुर: निजी क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत; 5 मासूमों के सिर से उठा मां का साया 

Amroha News-बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए ‘नैनो उर्वरक’ हैं वरदान, किसान गोष्ठी में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Amroha News:बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी

Badaun news :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार (ओमकार सिंह)

Amroha News-आदमपुर में लगी चकबंदी विभाग की ग्राम चौपाल; 40 में से 25 मामलों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

Amroha News-जिला जज ने बाल संप्रेक्षण गृह और नारी निकेतन का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!