President Murmu ने आज गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी को नए लक्ष्यों और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
President Murmu आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित, इन भाषाओं में होगा प्रसारित
राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान श्री गणेश को ज्ञान और कल्याण के स्रोत के रूप में पूजा जाता है। हम नई शुरुआत और बाधाओं को दूर करने के लिए उनका आशीर्वाद चाहते हैं। यह त्योहार हमें नए लक्ष्यों और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
President Murmu पर्यावरण संरक्षण करते हुए इस त्यौहार को मनाने व एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया
उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण करते हुए इस त्यौहार को मनाने व एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देश-विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

