नई दिल्ली। President Draupadi Murmu शनिवार को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा है।
President Draupadi Murmu की आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, कई समारोह में करेंगी शिरकत
यात्रा के पहले चरण में, मुर्मु अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंचेंगी और 8 से 11 नवंबर के बीच उच्च स्तरीय बैठकें करेंगी। वह अपने अंगोलाई समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका अंगोला की संसद को संबोधित करने तथा भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।
President Draupadi Murmu यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा है
भारत और अंगोला इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। राष्ट्रपति 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना की राजधानी गबोरोन में रहेंगी। बोत्सवाना में राष्ट्रपति अपने समकक्ष ड्यूमा गिदोन बोको से मुलाकात करेंगी और गबोरोन में नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगी।

