अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एयर इंडिया समेत सभी कंपनियां अपने विमानों की जांच कराएं : Praveen Khandelwal

On: June 14, 2025 1:14 PM
Follow Us:
Praveen Khandelwal
---Advertisement---

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद Praveen Khandelwal ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर शुक्रवार को दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच शुरू कर चुकी है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता चलेगा।

देश के व्यापारी पाकिस्तान के साथ नहीं रखेंगे व्यापारिक संबंध : Praveen Khandelwal

Praveen Khandelwal ने कहा, “अहमदाबाद में जो विमान हादसा हुआ, वह बहुत दर्दनाक है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं अपनी तरफ से संवेदना प्रकट करता हूं। घटना की जांच शुरू हो चुकी है। इससे पता चलेगा कि आखिर कौन सी ऐसी वजह थी कि एक निश्चित ऊंचाई के बाद विमान ऊपर नहीं जा सका।”

उन्होंने कहा कि घटना के बाद भारत सरकार की तरफ से त्वरित कार्रवाई हुई। गृह मंत्री अमित शाह स्वयं घटनास्थल पर गए थे। नागरिक उड्डयन मंत्री भी गए थे। प्रधानमंत्री भी शुक्रवार सुबह गए थे। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। जांच के बाद ही कारण का पता चलेगा।

भाजपा नेता ने एयर इंडिया समेत सभी विमान सेवा कंपनियों से इस घटना को देखते हुए सभी विमानों की तकनीकी जांच जल्द कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच लोगों के मन में बैठे डर को दूर करेगी।

Praveen Khandelwal गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गहरा दुख जताया

खंडेलवाल ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि विजय रूपाणी का निधन बेहद दुखद है। वह न सिर्फ भाजपा के बल्कि राजनीतिक क्षेत्र के सम्मानित नेता थे। सभी उनका आदर करते थे। उनकी कमी हम सभी को बहुत खलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!