पटना,। जन सुराज पार्टी के प्रमुख Prashant Kishore ने शुक्रवार को सारण जिले के परसा और सोनपुर इलाकों में चल रही ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना हमला तेज कर दिया। Prashant Kishore ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नेताओं पर आरोप लगाया कि वे केवल चुनाव के मौसम में ही बिहार आते हैं।
Prashant Kishore ने राहुल गांधी और तेजस्वी से मांगा समर्थन
परसा में अपनी रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे के समय पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, “राहुल गांधी को बिहार केवल चुनाव के समय ही क्यों याद आता है? चाहे राहुल गांधी हों या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वे चुनाव के दौरान यहां आते हैं और मतदान समाप्त होते ही गायब हो जाते हैं।”
किशोर ने बिहार की कानून व्यवस्था की स्थिति की राहुल गांधी द्वारा की गई आलोचना पर निशाना साधा। किशोर ने सवालिया लहजे में पूछा, “राहुल गांधी अब अपराध की बात करते हैं, लेकिन जब लालू प्रसाद का जंगल राज जोरों पर था, तब वह कहां थे? उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। तब उन्होंने कानून व्यवस्था का मुद्दा क्यों नहीं उठाया?”
Prashant Kishore ने बिहार के लोगों के साथ राहुल गांधी के जमीनी जुड़ाव पर भी संदेह जताया
उन्होंने बिहार के लोगों के साथ राहुल गांधी के जमीनी जुड़ाव पर भी संदेह जताया। किशोर ने कहा, “क्या राहुल गांधी ने कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई है? भाषण देना आसान है। लोगों के साथ रहना और उनका दर्द समझना कुछ और ही है।”

