Pooja Pandey Actress Journey-मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – दोस्तों, बॉलीवुड और भोजपुरी की दुनिया में कई सितारे चमकते हैं, लेकिन कुछ की कहानी इतनी प्रेरणादायक होती है कि सुनकर मन भर आता है। ऐसी ही है नेपाल मूल की गायिका, अभिनेत्री और मॉडल पूजा पांडे की जर्नी। उन्होंने अपना करियर बिहार के पटना से शुरू किया और आज बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं। उनका सफर आसान नहीं था, भरपूर संघर्ष था, लेकिन हार नहीं मानी और देखते-देखते स्टार बन गईं!
पटना से भोजपुरी तक का पहला कदम
पूजा पांडे मूल रूप से नेपाल की हैं, लेकिन करियर की शुरुआत उन्होंने पटना से की। साल 2011 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एल्बम गानों से पहला बड़ा ब्रेक मिला। दर्शकों ने उनके गानों को इतना प्यार दिया कि वो रुकने का नाम ही नहीं लिया। लगातार गाने गाते रही, आइटम नंबर्स किए और अलग-अलग कलाकारों व प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्मों में एक्टिंग भी की। फैंस का ये अपार प्यार ही था जो उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा।
पूजा की मेहनत जल्दी रंग लाई। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें “मीठी शख्सियत” के नाम से जाना जाने लगा। और तो और, उन्होंने अपनी कमाई से 20 कमरों वाला शानदार बंगला भी खरीदा। ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी, जो बताती है कि सपने देखो तो पूरे जरूर होते हैं!
बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
बॉलीवुड में कदम रखते ही पूजा का करियर और ऊंचाइयों को छूने लगा। साल 2023 में उन्हें कनाडाई भाषा की तीन फिल्मों में अभिनय करने का पहला ऑफर मिला, जो उनके इंटरनेशनल लेवल पर जाने का संकेत था। इसके अलावा, उन्होंने टीवी सीरियल ‘एक कुड़ी पंजाब दी’, ‘आना ध्रुव तारा’ और कई अन्य सीरियलों में काम किया। वेब सीरीज ‘भाभी का फैशन, जीजा की साजिश’ और फिल्म ‘बंद दरवाजा 2 काशी’ में भी उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।
आज पूजा बॉलीवुड के सीरियल, वेब सीरीज और फिल्मों में एक्टिव हैं और लगातार व्यापक पहचान हासिल कर रही हैं। हाल ही में 2 जुलाई को उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में यारी रोड पर अपना लग्जरी फ्लैट खरीदा। ये उनके जीवन की एक और बड़ी माइलस्टोन है, जो उनकी सफलता की गवाही देता है।
सफलता का राज़ क्या है?
पूजा अपनी कामयाबी का पूरा क्रेडिट ईश्वर के आशीर्वाद, अपनी अथक मेहनत और फैंस के प्यार को देती हैं। साथ ही, बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडियन सिनेमा के लोगों का सपोर्ट भी उन्हें मिला। उनकी मेहनत देखकर इंडस्ट्री के बड़े नाम भी सराहना करते हैं।
अवार्ड्स की झड़ी
पूजा के नाम अवार्ड्स की लंबी लिस्ट है। उदित नारायण ने उन्हें गांधी रत्न पुरस्कार दिया, कुमार सानू ने अपना स्पेशल अवार्ड और महिमा चौधरी, भूमिका चावला जैसी स्टार्स ने महाराष्ट्र एफआईआर अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा दादासाहेब फाल्के अवार्ड, आईआईएफए, फिल्मफेयर जैसे बड़े अवार्ड्स भी मिले। बॉलीवुड की हस्तियों से उन्हें 500 से ज्यादा अवार्ड्स मिल चुके हैं! ये सुनकर हैरान होने वाली बात है ना?
पूजा पांडे की ये कहानी बताती है कि अगर लगन और मेहनत हो तो नेपाल से पटना और पटना से बॉलीवुड तक का सफर मुमकिन है। वो आज हजारों लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं। आगे भी उनकी जर्नी ऐसी ही चमकती रहे, यही दुआ है!

