अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शराबी पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा से गिरी युवती को कार से कुचला, मौत

On: February 13, 2026 9:53 AM
Follow Us:
-ambala
---Advertisement---

अंबाला : अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। मामले को शांत करवाने के लिए भारी पुलिस बल लगाना पड़ा और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। घटना करीब रात 9 बजे की है।

बताया जा रहा कि शराब के नशे में धुत वरना कार चालक पुलिसकर्मी ने एक ई रिक्शा को टक्कर मारी जिसमें सवार लड़की नीचे गिर गई और नशे में धुत्त चालक पुलिकर्मी ने लड़की को रौंद दिया जिसके बाद लोगों की मदद से रिक्शा चालक घायल लड़की और नशे में धुत्त पुलिकर्मी को शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया तो हंगामा बढ़ता देख अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ट्रॉमा सेंटर का दरवाजा बंद करवाया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह अंबाला छावनी से सवारी लेकर अंबाला शहर की तरफ आ रहा था। इस दौरान कार चालक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें सवार एक लड़की नीचे गिर गई और कार चालक ने लड़की को बुरी तरह को कुचल दिया। कार चालक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत्त था। घायल लड़की को जब हॉस्पिटल लाये तो सांसे चल रही थी लेकिन यहां पर आके पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है। नशे में दर्द पुलिसकर्मी को भी ई-रिक्शा में हॉस्पिटल लेकर आए हैं उसने इतनी शराब पी रखी है कि चल भी नहीं सकता।

मृतका लड़की के भाई मयंक ने बताया कि उसकी बहन दिल्ली से घर आ रही थी। वह गुड़गांव में जॉब करती थी। कैंट बस स्टैंड से अंबाला शहर के लिए ऑटो लिया। इस दौरान कार ने टक्कर मार दी। कार चालक पुलिसकर्मी शराब ने शराब पी हुई थी। वहीं डॉक्टर ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे लड़की की डेड बॉडी लाई गई है, जिसे मोर्चरी में शिफ्ट करवा दी गई है। जिसका नाम निकिता पुत्री यशपाल है। पुलिस जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!