अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

थाना बिनावर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर, हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दो हुए फरार

On: November 28, 2025 11:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

थाना बिनावर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर, हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दो हुए फरार

बदायूं।थाना बिनावर क्षेत्र में बीती देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।बदमाश के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल अवस्था में उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 27/28 नवंबर की रात मोहम्मदपुर विहार कट के पास उस वक्त हुई जब थाना बिनावर पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मौके पर दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की।जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान आसिफ पुत्र पप्पू कुरैशी निवासी ग्राम सिकरौड़ी, थाना बिनावर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आसिफ थाना बिनावर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है।और उसके खिलाफ गोकशी सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।पुलिस ने मौके से आसिफ को गोकशी के उपकरण, अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।उनकी तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया है।सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय का कहना है। कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं घायल आसिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!