अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Poco X6 Neo जल्द हो सकता है दमदार फीचर्स के साथ भारत में लांच

On: February 10, 2024 11:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Poco जल्द ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन, Poco X6 Neo और Poco F6, लॉन्च करने जा रहा है। इनकी लीक्स बारे में पिछले कुछ समय से हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco X6 Neo स्मार्टफोन को भारत में Redmi Note 13R Pro के रीब्रांडेड मॉडल के रूप में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल चीन में नवंबर महीने में पेश किया गया था। इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स में से एक को अगले महीने और दूसरे को कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा। नवीनतम रिपोर्ट में इनकी लॉन्च विवरण सामने आया है। हम आइये, इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार लोकप्रिय टिप्स्टर Yogesh Brar ने बताया है कि Poco X6 Neo को भारतीय बाजार में मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर के मुताबिक, यह चीन में पहले से लॉन्च हो चुके Redmi Note 13R Pro का रीब्रांड मॉडल हो सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। यह फोन कंपनी की X सीरीज का आखिरी हैंडसेट होने की संभावना है, जो 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

 

 

Poco F6 के बारे में बात करें तो टिप्स्टर के मुताबिक, इस आगामी स्मार्टफोन को जुलाई, 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के इस फोन की अन्य कोई जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है। Poco X6 Neo के फीचर्स की बात करें तो इसमें Redmi Note 13R Pro के समान कई स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। हालांकि, ऐसा तब ही होगा, जब इसे रेडमी फोन के रीब्रांड मॉडल के तौर पर लाया जाएगा।

 

 

 

 

Redmi Note 13R Pro फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पंच होल कटआउट मिलता है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 108MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है।

 

 

 

इसके अतिरिक्त, फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP के फ्रंट कैमरा से लैस है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन 33W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी से लैस है। यह Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर चलता है।

 

 

Poco X6 Neo Full Specification

Tata की ये ज़बरदस्त SUV जल्द मचाएगी मार्किट में धमाल

 

Tata की ये ज़बरदस्त SUV जल्द मचाएगी मार्किट में धमाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!