अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Poco C85 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च: 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले और मिलेगा 50MP कैमरा भी

On: December 2, 2025 5:31 PM
Follow Us:
Poco C85 5G
---Advertisement---

नई दिल्ली। Poco जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Poco C85 5G के नाम से पेश करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस नए डिवाइस के लॉन्च की घोषणा कर दी है। फोन को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद पाएंगे। डिवाइस की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

POCO M7 Pro 5G : The All-Rounder 5G Powerhouse for 2025

इसके अलावा, कंपनी ने टीजर पोस्ट में बताया है कि फोन में डुअल रियर कैमरा होगा, जो बैक पैनल के ऊपरी-बाएं कोने में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल के अंदर फिट होगा। बता दें कि हाल ही में Poco C85 5G को Google Play कंसोल पर देखा गया था, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का पहले ही पता चल गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Poco C85 5G में 50MP कैमरा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi के सब-ब्रांड ने घोषणा की है कि जल्द ही भारत में Poco C85 5G लॉन्च होने जा रहा है। डिवाइस को आप Flipkart के जरिए पर्पल कलर में खरीद पाएंगे। डिवाइस की पहले ही डेडिकेटेड माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है। इसके अलावा, कंपनी ने डिवाइस के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। Poco के इस नए डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर AI कैमरा देखने को मिलने वाला है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!