नई दिल्ली । चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर PM Narendra Modi के कड़े रुख का कूटनीतिक विशेषज्ञ ने समर्थन किया। पीएम ने कहा कि आतंकवाद से निपटने में कोई दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जा सकता। उन्होंने सभी देशों से इस लड़ाई में एकजुट होने का आग्रह किया।
PM Narendra Modi ने हरियाणा को दी सड़कों समेत 2,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
आतंकवाद पर प्रधानमंत्री के कड़े रुख पर जाने-माने कूटनीतिक विशेषज्ञ और पी3 स्ट्रैटेजिक थिंक टैंक के संस्थापक शुभाशीष बनर्जी ने बताया कि भारत का संदेश स्पष्ट और अटल है। बनर्जी ने कहा, “भारत आतंकवाद का सामना करने से कभी नहीं हिचकिचाया। PM Narendra Modi का वक्तव्य आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है।
शुभाशीष बनर्जी ने कहा, “आतंकवाद को उचित ठहराने या उसे पनाह देने की कोशिश करने वाले किसी भी देश को इसी तरह चुनौती दी जाएगी। आतंकवाद के मामले में बातचीत या सहिष्णुता की कोई गुंजाइश नहीं है।”
बनर्जी ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन ने सुरक्षा, सहयोग और क्षेत्रीय विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर सदस्य देशों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि आतंकवाद के खात्मे से स्थिर आर्थिक माहौल की ओर पहला कदम शुरू होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “व्यापार, सुरक्षा और समृद्धि को फलने-फूलने के लिए, हमें सबसे पहले आतंकवाद को खत्म करना होगा।” भारत एशिया, यूरोप और दुनिया के हर कोने से आतंकवाद के खात्मे के इस अभियान में हाथ मिलाने का आह्वान करता है।”
PM Narendra Modi और व्लादिमीर पुतिन के बीच गहरी आत्मीयता दिखी
एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंच पर उस समय खुद को ‘अकेला और उपेक्षित’ पाया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन उन्हें अनदेखा कर सामने से गुजर गए। इस दौरान नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच गहरी आत्मीयता दिखी।

