अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘निर्दोषों का खून बहाने का अंजाम सिर्फ महाविनाश है’, आदमपुर एयरबेस में बोले PM Modi

On: May 13, 2025 6:18 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

आदमपुर/नई दिल्ली । PM Modi ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के बाद मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश सशस्त्र बलों का आभारी रहेगा। भारत माता की जय घोष की ताकत दुनिया ने देखी है और निर्दोषों का खून बहाने का एक ही अंजाम महाविनाश है।

हमें PM Modi , सशस्त्र बलों पर भरोसा है: सीमावर्ती निवासी

PM Modi ने अपने संबोधन में कहा, “भारत माता की जयघोष’ की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है। ‘भारत माता की जय’, ये सिर्फ उद्घोष नहीं है। ये देश के हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। ये देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। ‘भारत माता की जय’, मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।”

PM Modi ने कहा, “मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया। पाकिस्तान में न केवल आतंकवादी शिविर और उनके हवाई अड्डे नष्ट किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया।”

PM Modi  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा, “जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं, तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले की दीवारों को ढहा देते हैं, जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुंचती हैं, तो दुश्मन को सुनाई देता है, ‘भारत माता की जय।’

ऑपरेशन सिंदूर से घबराकर दुश्मन ने आदमपुर समेत हमारे कई अन्य एयर बेस पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमें बार-बार निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए।” PM Modi ने वायुसेना के शौर्य को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है। आपने इतिहास रचा है और मैं आपसे मिलने के लिए आज सुबह आपके बीच आया हूं।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है, ‘भारत माता की जय’। आप सभी ने वाकई कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है।

PM Modi जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है, ‘भारत माता की जय’

पीएम ने कहा, “जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। इसलिए मैं आज सुबह-सुबह ही आपके दर्शन करने के लिए यहां पहुंचा हूं। आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!