अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी की चर्चा

On: May 10, 2025 11:04 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर आगे की रणनीति के लिए PM Modi ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ : PM Modi ने की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, बैठक में पाकिस्तान के कारण सीमावर्ती इलाकों में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे। इस दौरान भारत में किसी भी सैन्य और नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

वहीं, पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत में कई जगहों पर ड्रोन एवं मिसाइलों से हमला कर सैन्य प्रतिष्ठानों और नागरिक संरचना को निशाना बनाने की कोशिश की। भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर स्थित पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया और कई रडार ठिकानों को निष्क्रिय कर दिया गया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत में निर्मित ‘लूटिंग म्यूनिशन्स’ ड्रोन का पहली बार युद्ध में प्रयोग हुआ। इन आत्मघाती ड्रोन ने कई सेक्टरों में एक साथ हमले किए। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही हारोप ड्रोन ने भी पाकिस्तान पर जमकर कहर बरपाया है। मूलतः इजराइल के ये ड्रोन अब भारत में ही बनते हैं।

इन ड्रोनों ने कराची और लाहौर में दुश्मन के एयर डिफेंस को निशाना बनाया। भारतीय सशस्त्र बलों ने शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान के रडार, ड्रोन, लड़ाकू विमान और सुरक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया।

PM Modi  पूर्व सैन्य अधिकारियों और सेना प्रमुखों से गंभीर चर्चा की

इस बीच शुक्रवार को कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सेना और सरकार को बधाई देते हुए अपना हरसंभव योगदान देने की बात कही। जानकारी के मुताबिक, PM Modi ने शुक्रवार को हुई इस मुलाकात में पूर्व सैन्य अधिकारियों के योगदान और मार्गदर्शन को बहुमूल्य बताया। PM Modi ने मौजूदा स्थिति पर इन पूर्व सैन्य अधिकारियों और सेना प्रमुखों से गंभीर चर्चा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!