अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा के निधन से दुखी, उनका जाना अपूरणीय क्षति : PM Modi

On: May 4, 2025 6:13 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

वाराणसी। पद्मश्री से सम्मानित और योग साधना के प्रतीक शिवानंद बाबा ने शनिवार रात लगभग 9 बजे बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर PM Modi समेत कई अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। PM Modi ने शिवानंद बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर (उनके साथ खींची गई एक तस्वीर के साथ) लिखा, “योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।

PM Modi का दक्षिण भारत दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

योग और साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। योग के जरिए समाज की सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था। शिवानंद बाबा का शिवलोक प्रयाण हम सब काशीवासियों और उनसे प्रेरणा लेने वाले करोड़ों लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं इस दुख की घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिवानंद बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा, “योग के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु ‘पद्म श्री’ स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है।

आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर लिखा, “योग साधक ‘पद्मश्री’ शिवानंद बाबा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। योग और साधना को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

PM Modi  योग और साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!