अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘2035 तक पानी है मैकाले की गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’, PM Modi ने भरी हुंकार

On: November 18, 2025 11:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली। स्वच्छता से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक देशवासियों को अब तक कई राष्ट्रव्यापी संकल्पों से जोड़ चुके PM Modi ने अब एक और संकल्प राष्ट्र के सामने रखा है। उन्होंने कहा है कि 1835 में ब्रिटिश सांसद मैकाले ने भारत को अपनी जड़ों से उखाड़ने के लिए बहुत बड़ा अभियान शुरू किया था।

‘हम इलेक्शन मोड में नहीं, हमेशा इमोशनल…’, बिहार का रण जीतने के बाद क्या-क्या बोले PM Modi

इसने भारतीय शिक्षा व्यवस्था का समूल नाश कर दिया। अगले दस साल में हमें यह संकल्प लेकर चलना है कि मैकाले ने भारत को जिस गुलामी की मानसिकता से भर दिया है, उस सोच से मुक्ति पाकर रहेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि 1835 से शुरू हुई इस यात्रा को 2035 तक खत्म करना है।छठे रामनाथ गोयनका व्याख्यान को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 1835 में ब्रिटिश सांसद मैकाले ने एलान किया था कि मैं ऐसे भारतीय बनाऊंगा, जो दिखने में तो भारतीय होंगे लेकिन मन से अंग्रेज होंगे।

‘मैकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था का समूल नाश कर दिया’ PM Modi

इसके लिए मैकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था का समूल नाश कर दिया। उसका खामियाजा भारत ने आने वाली सदियों में उठाया। मैकाले ने हमारे आत्मविश्वास को तोड़कर हमारे भीतर हीन भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि वहीं पर वह बीज पड़े कि यदि भारतीयों को आगे बढ़ना है तो विदेशी तौर-तरीके अपनाने पड़ेंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!