अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

छठ महापर्व देता है सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा: PM Modi

On: October 26, 2025 8:32 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली : PM Modi ने आज से शुरु हुए चार दिवसीय छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि सादगी और संयम का प्रतीक यह पर्व सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है।

PM Modi ने सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया

श्री मोदी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन।”

PM Modi ने कहा कि हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है। इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो दृश्य दिखाई देता है उसमें पारिवारिक बंधन और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा होती है। छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है।

विश्व के कोने कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाये जाने का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशी परिवार इसकी परंपराओं में पूरी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा, ‘ मेरी कामना है कि छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।’

PM Modi हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है

श्री मोदी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का एक अनूठा संगम है। इसमें जहां अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है, वहीं प्रसाद में भी प्रकृति के विविध रंग समाहित होते हैं। छठ पूजा के गीत और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अद्भुत भाव भरा होता है।

उन्होंने कहा , ” मेरा सौभाग्य है कि कल ही मुझे बेगूसराय जाने का अवसर मिला था। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी का बेगूसराय से आत्मीय रिश्ता रहा है। शारदा सिन्हा जी और बिहार के कई लोक कलाकारों ने अपने गीतों से छठ के उत्सव को एक अलग भाव से जोड़ा है।

PM Modi ने अपनी पोस्ट के साथ छठी मइया के कुछ गीत भी साझा किये हैं और कहा है कि इन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी छठ महोत्सव के प्रारंभ “नहाय-खाय” पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता के उत्सव पर छठ मैया से सभी के सुख और समृद्धि की प्रार्थना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!