अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मन की बात में विज्ञान, खेल, विरासत और स्वच्छता की प्रेरक कहानियों पर PM Modi की चर्चा

On: July 28, 2025 12:35 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। 2014 में शुरू हुए इस कार्यक्रम का आज 124वां संस्करण है। पीएम मोदी हाल ही में मालदीव की यात्रा से वापस लौटे हैं। वहीं, संसद में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हॉट टॉपिक बना हुआ है। ऐसे में संसद के मानसून सत्र के बीच यह पीएम मोदी का पहला संबोधन है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

“मैं काशी का सांसद हूं, जब ‘ॐ नमः शिवाय’ सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं”- PM Modi

 

 

शुभांशु शुक्ला की वापसी पर बोले PM Modi

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत शुभांशु शुक्ला से की। पीएम मोदी ने कहा, “शुभांशु जैसे ही अंतरिक्ष से लौटे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा देश गर्व से भर गया। अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद साइंस और स्पेस को लेकर देश में नया माहौल बना। इसे लेकर बच्चों में जिज्ञासा जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे भी कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे।”

नमो भारत पर मुझे मैसेज भेजें: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “आपने ‘इंस्पायर मानक’ अभियान का नाम सुना होगा। इसमें हर स्कूल से 5 बच्चे चुने जाते हैं और हर बच्चा नया आइडिया लेकर आता है। चंद्रयान 3 के बाद इनकी संख्या दो गुनी हो गई है। स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप भी तेजी से बढ़ रही हैं। अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है। आप इसे कैसे मनाएंगे। मुझे नमो भारत ऐप पर जरूर मैसेज भेजिएगा।”

12 मराठा किलों का किया जिक्र
‘मन की बात’ कार्यक्रम में PM Modi ने कहा कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। पीएम मोदी ने सभी किलों का इतिहास संक्षेप में पेश किया है। पीएम मोदी ने कहा –

11 किले महाराष्ट्र में और 1 किला तमिनाडु…हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है। मैं सभी देशवसियों से आग्रह करता हूं कि इन किलों की यात्रा करें और अपने इतिहास को जानें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!