अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मालदीव में PM Modi का जोरदार स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

On: July 26, 2025 10:35 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

माले- PM Modi को शुक्रवार को मालदीव की राजधानी माले के रिपब्लिक स्क्वायर में औपचारिक स्वागत समारोह और गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वह मालदीव के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मौजूद थे। मालदीव ने अपने 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पीएम मोदी को बुलाया और यहां पर पीएम के स्वागत में 21 तोपों की सलामी दी गई।

मालदीव में PM Modi को गार्ड ऑफ ऑनर, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

 

PM Modi की लगी बड़ी तस्वीर

समारोह के दौरान बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर PM Modi का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी के सम्मान में माले में रक्षा मंत्रालय की इमारत को पीएम मोदी की तस्वीर से सजाया गया। उनकी बड़ी सी तस्वीर बिल्डिंग पर लगाई गई।

इससे पहले राष्ट्रपति मुइज्जू स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मालदीव के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “माले पहुंचा।

राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा स्वयं एयरपोर्ट पर आकर स्वागत करने से अभिभूत हूं। मुझे विश्वास है कि भारत-मालदीव की मित्रता आने वाले समय में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगी।”

565 मिलियन डॉलर की ऋण सहायता देने का निर्णय
साथ ही PM Modi ने कहा कि हमारी डवलपमेंट पार्टनरशिप को नई उड़ान देने के लिए हमने मालदीव के लिए 565 मिलियन डॉलर यानी करीब 5000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता देने का निर्णय लिया है।

मालदीव को भारत से क्‍या मिला
– मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सीमा का विस्तार
– भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित ऋण सीमा पर मालदीव के वार्षिक ऋण चुकौती दायित्वों में कमी
– भारत और मालदीव ने मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू की
– भारत की बायर्स क्रेडिट सुविधाओं के तहत हुलहुमाले में 3,300 आवास इकाइयों को सौंपा
– अद्दू शहर में सड़क और जल निकासी प्रणाली परियोजना का उद्घाटन
– मालदीव में 6 बड़े प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
– 72 वाहनों और अन्य उपकरणों का हस्तांतरण

रिपब्लिक स्क्वायर में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘वंदे मातरम’ के नारों से PM Modi का स्वागत किया। पीएम मोदी ने वहां उपस्थित बच्चों से भी मुलाकात की और उनके बनाए चित्रों पर हस्ताक्षर किए। कुरुंबा विलेज रिज़ॉर्ट पहुंचने पर बच्चों ने पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी।

एक बच्चे ने बताया, “मैंने यह पेंटिंग अपनी मां की मदद से बनाई थी। मुझे विश्वास नहीं था कि प्रधानमंत्री जी सच में उस पर ऑटोग्राफ देंगे। जब उन्होंने साइन किया, तो मैं खुशी से झूम उठा!” PM Modi ने अपने एक्स पोस्ट में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “भारतीय प्रवासी भारत और मालदीव के बीच मित्रता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके आत्मीय स्वागत के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।”

शनिवार को पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह उनका मालदीव का तीसरा दौरा है, और राष्ट्रपति मुईज़्जू के पद संभालने के बाद किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!