नई दिल्ली। PM Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनसे देश के आम नागरिकों, किसानों और शहरी बुनियादी ढांचे को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन निर्णयों की प्रधानमंत्री मोदी ने सराहना की।
PM Modi जुलाई में कर सकते हैं बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन
PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र का पुणे आज हर सेक्टर में तेज विकास के साथ-साथ देश की इकोनॉमी में भी अहम योगदान दे रहा है। इसमें और गति लाने के लिए हमने यहां मेट्रो सेवाओं के विस्तार को मंजूरी दी है। इससे जहां ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों का जीवन और आसान होगा।
PM Modi ने कहा कि देशभर के अन्नदाताओं के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर के साउथ एशिया रीजनल सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी है। इससे आलू की पैदावार से जुड़े हमारे किसान भाई-बहनों को काफी लाभ होगा।
दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे शहर में मेट्रो सेवा के विस्तार को मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है। इसमें दो नए कॉरिडोर शामिल होंगे। यह विस्तार योजना पुणे की ईस्ट-वेस्ट मास ट्रांजिट प्रणाली को मजबूत करेगी और आईटी हब, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों को जोड़ते हुए शहर में सुरक्षित, तेज और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का विकल्प देगी।
PM Modi देशभर के अन्नदाताओं के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं
साथ ही, यह नई मेट्रो लाइनें डिस्ट्रिक्ट कोर्ट इंटरचेंज स्टेशन पर लाइन-1 (निगड़ी-कात्रज) और लाइन-3 (हिंजवाड़ी-डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) से जुड़ेंगी, जिससे मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से पुणे की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों जैसे पौड रोड और नगर रोड पर यातायात का दबाव कम होगा।

