ऐजल : PM Modi ऐजल के बाहरी इलाके को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित बैराबी-सैरांग ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का जुलाई में उद्घाटन कर सकते हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। PM Modi ने हालांकि कहा कि श्री मोदी की यात्रा के संबंध में रेल मंत्रालय से अभी तक कोई औपचारिक संचार प्राप्त नहीं हुआ है।
PM Modi ने ओडिशा को दी 18,653 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
इस परियोजना का हिस्सा 51.38 किलोमीटर का रेलवे खंड काम पूरा होने वाला है और इसका सुरक्षा निरीक्षण पहले ही किए जा चुका है। पूर्वोत्तर सीमांत सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुमीत सिंघल ने छह से 10 जून के बीच होरटोकी-सैरांग खंड का निरीक्षण किया था और 11 जून को अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी थी।
अभी तक मंजूरी लंबित है। इससे पहले जुलाई 2023 में श्री सिंघल ने बैराबी-होरटोकी खंड का भी निरीक्षण किया था। ट्रेन की गति के परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए हैं, जो परिचालन उपयोग के लिए लाइन की तैयारी का संकेत देते हैं।
रेल मंत्रालय के अनुसार, परियोजना ने 94.5 प्रतिशत भौतिक प्रगति और 97 प्रतिशत वित्तीय पूर्णता हासिल कर ली है। यह रेलवे लिंक 5,021.45 करोड़ रुपये की संशोधित लागत से निर्मित हुयी है और यह मिजोरम के कठिन और पहाड़ी इलाकों के बीच इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रमाण है।
निर्माण का पैमाना दुर्जेय है, जिसमें 32 सुरंगें, 35 प्रमुख पुल और कई छोटी संरचनाएं जैसे ओवरपास और अंडरपास शामिल हैं।
PM Modi परियोजना ने 94.5 प्रतिशत भौतिक प्रगति और 97 प्रतिशत वित्तीय पूर्णता हासिल कर ली
इसके मुख्य आकर्षण में से एक 104 मीटर ऊंचा पुल शामिल है, जो इस परियोजना को भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे निर्माणों में से एक बनाता है। एक बार चालू होने के बाद, बैराबी-सैरांग लाइन न केवल मिजोरम को राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड के करीब लाएगी, बल्कि देश के सबसे दूरस्थ राज्यों में से एक के लिए व्यापार, गतिशीलता और आर्थिक एकीकरण को भी बढ़ाएगी।

