अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हमारे लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन विपक्ष कहता है ‘परिवार का साथ, परिवार का विकास’: PM Modi

On: June 20, 2025 10:05 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

सीवान । PM Modi ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि हम कहते हैं- ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन ये लालटेन और पंजे वाले कहते हैं कि परिवार का साथ, परिवार का विकास।

‘दुनियाभर में किया जाता है PM Modi का सम्मान’, ब्राजील के राजदूत बोले- भारत के प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स को किया सशक्त

PM Modi ने कहा कि इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि अपने हित और अपने परिवारों के विकास के लिए ये बिहार के करोड़ों परिवारों का अहित करने से भी नहीं चूकते हैं। सीवान के जसौली में आयोजित एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं।

वहां दुनिया के बड़े और समृद्ध देशों के नेतृत्व से बात हुई। विश्व के सारे नेता भारत की तेज प्रगति से काफी प्रभावित हैं। वे भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरे इस विश्वास में आप सभी का सामर्थ्य है। आप सभी ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है।

PM Modi ने कहा कि यहां के नौजवानों ने तो 20 साल पहले के जंगलराज के बारे में कहानियां सुनी हैं। उन्होंने नहीं देखा था कि जंगलराज वालों ने क्या हालत कर दी थी। बिहार के लोगों में स्वाभिमान होता है। बिहार कठिन परिस्थितियों में भी काम कर दिखाता है। यहां के लोग कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। लेकिन पंजे और लालटेन ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई थी। इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई।

PM Modi ने कहा कि कई चुनौतियों को पार करते हुए एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया है। बिहार का विकास किया है, करते रहे हैं और करते रहेंगे। बिहार में अभी बहुत कुछ करना है। आपके लिए, गांव के लिए, आपके घर के लिए, नौजवानों के लिए बहुत कुछ किया गया है।

PM Modi राजद ने बाबासाहेब की तस्वीर का कैसे अपमान किया

PM Modi ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर भी इस प्रकार की राजनीति के खिलाफ थे। अभी हाल ही में देश ने देखा है कि राजद ने बाबासाहेब की तस्वीर का कैसे अपमान किया है। लेकिन ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। क्योंकि इनका पिछड़े, अति पिछड़े, दलित के प्रति कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस और राजद बाबासाहेब की तस्वीर को पैरों पर रखते हैं और हम उन्हें दिल में रखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply