अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने भारत-क्रोएशिया संबंधों की मजबूती पर जोर दिया, कई मुद्दों पर चर्चा

On: June 19, 2025 8:49 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली,। PM Modi अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। इस दौरान राजधानी जाग्रेब में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

PM Modi ने ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ को बताया सार्थक, कहा – ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश’

PM Modi ने बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। दोनों देशों के संबंध को मजबूत बनाने का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, “जाग्रेब में अपने मित्र प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमारी बातचीत में कई क्षेत्रों को शामिल किया गया, जिसका उद्देश्य भारत-क्रोएशिया के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाना है।”

PM Modi ने लिखा, “हम रक्षा और सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण, कनेक्टिविटी और अन्य क्षेत्रों में तालमेल भी बहुत फायदेमंद होगा।”

इससे पहले जाग्रेब स्थित फ्रांजो तुजमैन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत खुद क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने किया। पीएम मोदी ने इस आत्मीयता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आभार जताते हुए कहा, “यह एक विशेष यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने के इस विशेष भाव के लिए आभारी हूं।”

क्रोएशियाई प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने कहा कि यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक समय पर हो रही है और इससे द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।

PM Modi प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने के इस विशेष भाव के लिए आभारी हूं

वहीं, सड़कों पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक एकत्रित हो गए। “मोदी-मोदी”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के बीच पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिन्हें देखकर प्रधानमंत्री मुस्कराते नजर आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!