अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कनाडा के बाद PM Modi पहुंचे क्रोएशिया, प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक का जताया आभार

On: June 19, 2025 8:45 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। कनाडा के कनानास्किस में आयोजित ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ में शामिल होने के बाद PM Modi बुधवार को क्रोएशिया पहुंच गए जहां राजधानी जाग्रेब में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें भी शेयर कीं।

PM Modi ने ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ को बताया सार्थक, कहा – ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश’

PM Modi ने एक्स पर लिखा, “थोड़ी देर पहले मैं क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में उतरा। यह एक विशेष यात्रा है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की हमारे महत्वपूर्ण यूरोपीय मित्र देश की पहली यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक का एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के लिए आभारी हूं।”

दरअसल, प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के निमंत्रण पर पीएम मोदी क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा है, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा यूरोपीय देश के साथ मजबूत राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करेगी। यह यात्रा व्यापार, इनोवेशन, रक्षा, बंदरगाह, शिपिंग, विज्ञान और तकनीक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कार्यबल गतिशीलता सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा।

PM Modi यह एक विशेष यात्रा है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की हमारे महत्वपूर्ण यूरोपीय मित्र देश की पहली यात्रा है

भारत और क्रोएशिया के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग है और दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सहयोग करते हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर है और क्रोएशिया में भारतीय निवेश लगभग 4.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!