नई दिल्ली। PM Modi को सोमवार को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने उन्हें यह सम्मान दिया। पीएम मोदी ने साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार को 140 करोड़ भारतवासियों को समर्पित किया।
PM Modi ने इंद्रायणी पुल हादसे पर CM फडणवीस से की बात, चार लोगों की मौत; 30 से अधिक घायल
खास बात यह है कि साल 2014 में PM Modi के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्हें अब तक 23 देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं, जो दुनिया के तमाम देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शाता है। इससे पहले, अप्रैल 2025 में श्रीलंका ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘मित्र विभूषण’ से नवाजा था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया था।
मार्च 2025 में मॉरीशस ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (जीसीएसके) से सम्मानित किया था। मार्च 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया गया।
साल 2024 में पीएम मोदी को कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ और गुयाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया।
PM Modi ने साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार को 140 करोड़ भारतवासियों को समर्पित किया
डोमिनिका ने 21 नवंबर 2024 को कोविड-19 महामारी के दौरान कैरेबियाई राष्ट्र को दी गई मदद में भारत के योगदान और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने के उनके समर्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया।

