अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जम्‍मू के निवासियों ने PM Modi के कार्यकाल को बताया अद्वितीय

On: June 11, 2025 12:09 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने PM Modi के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रियाएं दी है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। PM Modi ने जम्‍मू से धारा 370 के हटने, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन और चिनाब पुल बनने को अद्वितीय बताया है।

PM Modi के 11 साल को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना चाहिए : JP Nadda

बिहार के रहने वाले रामेश्‍वर जो कश्मीर में रहकर व्यापार करते हैं, PM Modiने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम स्‍वनिधि योजना लॉन्च किया है। इस योजना का लाभ लेकर कारोबार शुरू किया है। बिजनेस अच्‍छा चल रहा है। धारा 370 हट गया है, श्रीनगर तक रेल जा रही है। उन्‍होंने कहा कि पर्यटकों के आने से व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। इस विकास के लिए हम पीएम मोदी के आभारी हैं और इसके लिए धन्‍यवाद देते हैं।

PM Modi के कार्यकाल में जम्‍मू में आईआईटी बना है, युवाओं को भी नौकरी के लिए अच्‍छा मौका मिल रहा

आदित्‍य ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यकाल में जम्‍मू में आईआईटी बना है, युवाओं को भी नौकरी के लिए अच्‍छा मौका मिल रहा है। मोदी सरकार के प्रयास से कटरा से श्रीनगर तक ट्रेन चलाई गई है, कटरा से श्रीनगर जाने में काफी समय लगता था। उन्‍होंने कहा कि अब इस यात्रा को 3 घंटे में पूरा किया जा सकता है।

श्रीनगर तक ट्रेन के पहुंचने की उम्‍मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन PM Modi  सरकार ने इसे कर दिखाया। इन 11 साल में सड़कों के मामले में भी बहुत बेहतर काम किया गया है। कई नेशनल हाईवे का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अच्‍छा काम किया है इसके लिए पीएम का धन्‍यवाद।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!