अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : PM Modi

On: June 6, 2025 1:23 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने गुरुवार को अयोध्या में दिव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। PM Modi ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी है। दिव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सभी राम भक्तों को श्रद्धा और आनंद से भर देने वाली है।

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज आज होगा शुरू, PM Modi कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का करेंगे उद्घाटन

PM Modi ने यह भी कामना की है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सभी देशवासियों को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या एक और गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी है। भव्य-दिव्य राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा का यह पावन अवसर समस्त रामभक्तों को श्रद्धा और आनंद से भावविभोर करने वाला है। मेरी कामना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सभी देशवासियों को सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद दें। जय सियाराम!”

अयोध्या के लिए गुरुवार को एक और ऐतिहासिक दिन रहा। पहली बार पूरी दुनिया के सामने राजा राम दरबार की झलक दिखाई गई। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान समेत संपूर्ण राम दरबार की भव्य प्रतिमा मंदिर के प्रथम तल विराजमान हो गई।

PM Modi मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सभी देशवासियों को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर वैदिक मंत्रों की ध्वनि चारों दिशाओं में गुंजायमान रही। अभिजीत मुहूर्त, वेदघोष और मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच अयोध्या में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रीराम दरबार सहित समस्त नवनिर्मित देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुए इस त्रिदिवसीय अनुष्ठान का यह अंतिम दिन था, जिसमें वैदिक परंपरा और आधुनिक तकनीक का दुर्लभ संगम देखने को मिला।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-अमरोहा में ‘जनगणना 2027’ की तैयारियां तेज; पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

मुरादाबाद में दहशत : बाथरूम में घुसा तेंदुआ; परिवार ने सूझबूझ से बचाई जान 

Amroha News-हसनपुर: निजी क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत; 5 मासूमों के सिर से उठा मां का साया 

Amroha News-बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए ‘नैनो उर्वरक’ हैं वरदान, किसान गोष्ठी में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Amroha News:बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी

Badaun news :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार (ओमकार सिंह)

Leave a Reply

error: Content is protected !!