अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi आज जम्मू-कश्मीर को देंगे 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

On: June 6, 2025 11:28 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के लिए 6 जून का दिन ऐतिहासिक है। PM Modi आज (शुक्रवार को) केंद्र शासित प्रदेश को कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनात्मक परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 46 हजार करोड़ रुपए है।

PM Modi ने दी दक्षिण कोरिया के नये राष्ट्रपति को बधाई

इन परियोजनाओं में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना शामिल हैं। साथ ही, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा।

PM Modi ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कल, 6 जून, मेरे जम्मू-कश्मीर के बहनों और भाइयों के लिए वाकई में एक खास दिन है। 46 हजार करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है, जो लोगों के जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालेगा।”

पीएम मोदी ने लिखा, “वास्तुकला की एक असाधारण उपलब्धि होने के अलावा, चिनाब रेल पुल जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क में सुधार करेगा। अंजी ब्रिज चुनौतीपूर्ण इलाके में भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है।”

PM Modi अंजी ब्रिज चुनौतीपूर्ण इलाके में भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है

उन्होंने लिखा, “उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित करती है और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेनें आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी तथा आजीविका के अवसर पैदा करेंगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!