अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘विश्वस्तरीय एअरपोर्ट्स में निवेश कर रहा भारत’, PM Modi ने कहा- उड़ान योजना की सफलता एक स्वर्णिम अध्याय

On: June 3, 2025 11:43 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने सोमवार को कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता विमानन क्षेत्र अग्रणी वैश्विक कंपनियों के लिए एक बेहतरीन निवेश अवसर है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश का लक्ष्य 2030 तक रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षेत्र का आकार बढ़ाकर चार अरब डॉलर करना है।

अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में PM Modi के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा

पीएम ने कहा कि देश को वैश्विक मैन्यूफैक्चरिंग केंद्र बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत नागरिक विमानन क्षेत्र में बड़े निवेश के लिए तैयार है। मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया भारत को न केवल विमानन बाजार के रूप में देखे, बल्कि मूल्य श्रृंखला के लिहाज से अग्रणी के तौर पर भी पहचाने। हमारी दिशा और गति सही है और इसलिए हमें विश्वास है कि हम तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे।

भारत विश्वस्तरीय हवाई अड्डों में निवेश कर रहा है : PM Modi

PM Modi ने आगे कहा कि भारत विश्वस्तरीय हवाई अड्डों में निवेश कर रहा है और पिछले 11 सालों के दौरान एयरपोर्टों की संख्या 74 से बढ़कर 162 हो गई है। आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना की सफलता भारतीय नागरिक विमानन क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय है। वहीं इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार की क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना (उड़ान) हवाई यात्रा को लोकतांत्रिक बनाया और कुल 619 मार्गों पर हवाई जहाज उड़ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!