अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

छह साल में पहली बार होगा ऐसा…, जी-7 शिखर सम्मेलन से दूर रह सकते हैं PM Modi

On: June 3, 2025 11:23 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। छह वर्षों में पहली बार PM Modi जी-7 शिखर सम्मेलन से दूर रह सकते हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि PM Modi कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में होने वाले सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकते हैं।

PM Modi सोमवार को आईएटीए की 81वीं वार्षिक बैठक में होंगे शामिल, सभा को करेंगे संबोधित

कनाडा की मेजबानी में 15 से 17 जून तक होने वाले सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसी वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, कनाडा ने अभी तक PM Modi को सम्मेलन के लिए निमंत्रण नहीं भेजा है, लेकिन PM Modi के वहां जाने की संभावना नहीं है। क्योंकि दोनों देशों के मौजूदा संबंधों के मद्देनजर इस तरह की यात्रा के लिए बहुत अधिक तैयारी की आवश्यकता होती है।

भारत कनाडा के संबंध हो गए थे बेहद तनावपूर्ण
भारत-कनाडा के संबंध उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गए थे, जब 2023 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। हालांकि, गत अप्रैल में संसदीय चुनावों में लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी की जीत से संबंधों में सुधार की उम्मीद जगी है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा?
हाल ही में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ने कनाडा को खालिस्तान समर्थकों के संबंध में अपनी सुरक्षा चिंताओं से लगातार अवगत कराया है। उनसे आग्रह किया गया है कि हिंसा और अलगाव का समर्थन करने वाले चरमपंथी तत्वों को राजनीति में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए।

PM Modi कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में होने वाले सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकते

इस बयान से जाहिर होता है कि कनाडा की नई सरकार की ओर से भारत की चिंताओं को दूर करने के लिए अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!