अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi सोमवार को आईएटीए की 81वीं वार्षिक बैठक में होंगे शामिल, सभा को करेंगे संबोधित

On: June 2, 2025 11:25 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। विश्वस्तरीय हवाई अवसंरचना के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, PM Modi सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की PM Modi की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’

आईएटीए की यह वार्षिक बैठक और विश्व हवाई परिवहन शिखर सम्मेलन 1 से 3 जून तक चल रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत में आईएटीए की वार्षिक बैठक पिछली बार 42 साल पहले, वर्ष 1983 में आयोजित की गई थी। इस बैठक में दुनिया भर से 1,600 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें वैश्विक विमानन उद्योग के शीर्ष नेता, विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विश्व हवाई परिवहन शिखर सम्मेलन में एयरलाइन उद्योग की अर्थव्यवस्था, हवाई कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) का उत्पादन, डिकार्बोनाइजेशन के लिए वित्त पोषण, और नवाचार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन के दौरान, वैश्विक विमानन क्षेत्र के प्रतिनिधि भारत के विमानन क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान को भी नजदीक से देख सकेंगे।

PM Modi यह वार्षिक बैठक और विश्व हवाई परिवहन शिखर सम्मेलन 1 से 3 जून तक चल रहा

एक दिन पहले, 31 मई को PM Modi ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में महिलाओं को संबोधित किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!