नई दिल्ली/कोपेनहेगन : PM Modi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। इस पर वैश्विक स्तर पर कई देशों का समर्थन मिला है। इसी बीच डेनमार्क के वरिष्ठ राजनयिक फ्रेडी स्वेन ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई के लिए PM Modi की जमकर प्रशंसा की।
PM Modi एडीबी के अध्यक्ष मसातो कांडा से मिले, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 अरब डॉलर देने का वादा किया
पूर्व राजदूत फ्रेडी स्वेन ने पीएम मोदी को ‘भारत का सच्चा रक्षक’ बताया और पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने के लिए भारत की कूटनीतिक रणनीति का भी स्वागत किया।
फ्रेडी स्वेन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा, “भारत ने दिखा दिया है कि वह एक वैश्विक और महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरा है। हमें प्रधानमंत्री मोदी जैसे मजबूत नेता की जरूरत है, जो इस तरह की दिशा तय कर सकें और दुनिया को यह स्पष्ट कर सकें कि ‘मैं’ ही वह व्यक्ति हूं और मैं ही भारत का सच्चा रक्षक हूं।”
उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर भारत के कूटनीतिक प्रयास की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का कदम निश्चित रूप से अपने उद्देश्य को पूरा करेगा।
PM Modi : ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर भारत के कूटनीतिक प्रयास की भी सराहना की
पूर्व राजदूत फ्रेडी स्वेन ने भारत सहित विदेशी धरती पर आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने पर पाकिस्तान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देशों के लिए इसके खिलाफ एक स्वर में बोलना महत्वपूर्ण है।

