अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi का मध्य प्रदेश दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

On: May 31, 2025 4:09 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 18वीं सदी की प्रसिद्ध महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाएंगे।

PM Modi ने बिहार में NTPC नबीनगर STPP स्टेज-II की रखी आधारशिला, 48520 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

PM Modi सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह महिलाओं को सशक्त बनाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रमुख बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेंगे, जिसमें उनकी तस्वीर होगी। वह आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में उनके योगदान के सम्मान में एक प्रतिष्ठित महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

इसके अलावा, उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी के लिए क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से घाट निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसमें बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे का निर्माण शामिल होगा, जो नदी के प्रवाह को नियंत्रित करेगा और क्षेत्र के जल ढांचे को बेहतर बनाएगा।

PM Modi 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए दतिया और सतना में नए विकसित हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे। ये हवाई अड्डे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए नई विकास संभावनाएं खोलेंगे। इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

यह आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करेगा। इसके शुरू होने से शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!