अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विकसित कृषि संकल्प अभियान : PM Modi ने कृषि क्षेत्र में सुधार, आधुनिकीकरण पर दिया जोर

On: May 29, 2025 11:47 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने गुरुवार को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ इसे और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। PM Modi ने कहा कि इस अभियान के तहत हमारी वैज्ञानिकों की टीम एक बड़े अभियान ‘लैब से लैंड’ को लेकर आगे जा रही है। सारे डेटा के साथ वे किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देंगे।

खराब मौसम के कारण सिक्किम नहीं गए PM Modi; वर्चुअली किया लोगों को संबोधित

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ” ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ अपने-आप में एक अनोखी पहल है। मानसून दस्तक दे रहा है। खरीफ की फसलों की तैयारी है। ऐसे में 12 से 15 दिन तक देश के वैज्ञानिक, एक्सपर्ट, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों की दो हजार से अधिक टीमें गांव-गांव जा रही हैं। ये टीमें देश के 700 से अधिक जिलों के करोड़ों किसानों तक पहुंचेंगी।”

PM Modi हमारे किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन करके अन्न के भंडार भरे

उन्होंने कहा कि हमारे किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन करके अन्न के भंडार भरे हैं। लेकिन, अब मार्केट बदल रहा है और ग्राहक की प्राथमिकता भी बदल गई है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि किसानों और राज्य की सरकारों के साथ मिलकर कृषि व्यवस्थाओं में बदलाव लाएं, देश की कृषि को आधुनिक कैसे बनाया जाए, इस पर किसानों के साथ बैठकर विचार-विमर्श हो।

इसलिए इस अभियान के तहत हमारी वैज्ञानिकों की टीम एक बड़े अभियान ‘लैब से लैंड’ को लेकर आगे जा रही है। सारे डेटा के साथ किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देगी और सीजन शुरू होने से पहले किसानों की मदद के लिए खड़ी रहेगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply