अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हें, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ : PM Modi

On: May 29, 2025 10:48 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

अलीपुरद्वार/नई दिल्ली । PM Modi ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक रैली को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान को फिर से चेताया। पीएम मोदी ने बंगाल की धरती से पाकिस्तान को याद दिलाया कि भारत की सेना ने पड़ोसी देश को तीन बार घर में घुसकर मारा है, 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है।

29 मई से चार राज्यों के दौरे पर PM Modi, 70 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

 

PM Modi ने कहा, “आज जब ‘सिंदूर खेला’ की इस धरती पर आया हूं तो आतंकवाद को लेकर भारत के नए संकल्प की चर्चा स्वाभाविक है। गत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता की, उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था।

आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था, उसको मैं भली-भांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया। हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का एहसास करा दिया। हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया, जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी।”

PM Modi ने आगे रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है। जब से वे अस्तित्व में आए हैं, तब से ही उसने सिर्फ आतंक को पाला है। साल 1947 में बंटवारे के बाद से ही उसने भारत पर आतंकवादी हमला किया।

कुछ साल के बाद उसने यहां पड़ोस में, आज के बांग्लादेश में आतंक फैलाया। आतंक और नरसंहार, यह पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी विशेषज्ञता है। जब सीधा युद्ध लड़ा जाता है, तो उसकी हार तय होती है, उसका पराजय निश्चित होता है, उसको मुंह की खानी पड़ती है।

PM Modi आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है

यही कारण है कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों का सहारा लेती है। लेकिन, पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने दुनिया को बता दिया है, भारत पर अब आतंकी हमला हुआ तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हें, बंगाल टाइगर की इस धरती से 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!