अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत की लड़ाई, सीमापार पल रहे आतंकवाद से है: PM Modi

On: May 27, 2025 1:42 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

भुज: PM Modi ने गुजरात के भुज में सोमवार को कहा कि भारत की लड़ाई, सीमापार पल रहे आतंकवाद से है। श्री मोदी ने आज यहां 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर कहा कि भारत की लड़ाई, सीमापार पल रहे आतंकवाद से है।

PM Modi की पाक को दो टूक…सुख-चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही

जो आज इस आतंकवाद को पाल-पोस रहा है, उससे हमारी दुश्मनी है। मैं कच्छ की इस धरती से पाकिस्तान की सीमा पर सटा हुआ मेरा जिला है, मैं पाकिस्तान के लोगों को भी कहना चाहता हूं, क्या पाया आपने, हिंदुस्तान दुनिया की चौथी इकोनामी बन गया और तुम्हारा हाल क्या है, तुम्हारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद किसने किया, उन्हें दर-दर भटकने के लिए मजबूर किसने किया, ये आतंकवाद के आकाओं ने, वहां की सेना का अपना एजेंडा है।

PM Modi ने कहा कि पाकिस्तान के नागरिकों, खास करके वहां के बच्चे, ये मोदी की बात कान खोल करके सुन लो, ये आप की सरकार और आपकी सेना आतंकवाद को समर्थन दे रही है। आतंकवाद, पाकिस्तान की सेना और सरकार के लिए पैसे कमाने का जरिया बन गया है।

पाकिस्तान के युवकों को तय करना होगा, पाकिस्तान के बच्चों को तय करना होगा, क्या ये रास्ता उनके लिए ठीक है, क्या उनका भला हो रहा है, सत्ता के लिए जो ये खेल खेले जा रहे हैं, क्या उससे पाकिस्तान के बच्चों की जिंदगी बनेगी, मैं पाकिस्तान के बच्चों को कहना चाहता हूं, ये आपके हुक्मरान, ये आपकी सेना आतंकवाद के साये में पल रही है, वो आपके जीवन में खतरे पैदा कर रही है, आपके भविष्य को नष्ट कर रही है, आपको अंधेरे में धकेल रही है।

पाकिस्तान को आतंक की बीमारी से मुक्त करने के लिए पाकिस्तान की अवाम को भी आगे आना होगा, पाकिस्तान के नौजवानों को आगे आना होगा, सुख-चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही।

PM Modi नरेन्द्र मोदी आज यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भारत की दिशा एकदम स्पष्ट है। भारत ने विकास का पथ चुना है, शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है। मुझे भरोसा है कि जैसे कच्छ की जो स्पिरिट है, वो भारत को विकसित बनाने के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!