अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध: PM Modi

On: May 22, 2025 12:06 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली : PM Modi ने माओवाद की त्रासदी को दूर करने और लोगों के लिए शांति तथा प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए छत्तीसगढ में एक मुठभेड़ में 27 नक्सिलयों का खात्मा करने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की है।

PM Modi ने जर्मनी चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर की बात, कहा- हम आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में एकजुट

PM Modi ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, “ इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए हमें अपने बलों पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद की त्रासदी को दूर करने और लोगों के लिए शांति तथा प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

श्री शाह ने छत्तीसगढ के नारायणपुर में 27 खूंखार आतंकवादियों के मारे जाने को नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा था कि सरकार अगले वर्ष 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

PM Modi मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के चार विभिन्न जिलों के सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया और कई अन्य घायल हो गये। मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी शहीद हुआ है और एक अन्य घायल हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!