अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान

On: May 19, 2025 6:05 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली, । PM Modi ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। PM Modi ने प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पानी और खून एक साथ नहीं बह सकताः PM Modi

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, “महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

 

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर सोलापुर एमआईडीसी में अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में सुबह करीब 3:45 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मृतकों में फैक्ट्री मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं।

 

तड़के लगी आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई कर्मचारी अंदर फंस गए। अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने भीषण लपटों से जूझना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

PM Modi आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारी घटना की जांच कर रहे

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की कमी और अपर्याप्त आपातकालीन तैयारियों के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!