नई दिल्ली। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav ने मंगलवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भाजपा-एनडीए की सरकार के 11 साल पूरे होने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महिलाओं, व्यापारियों और किसानों का नुकसान किया और सारे बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाया।
तेज प्रताप यादव को Pappu Yadav का साथ, कहा, ‘अभिभावकों को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए’
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav ने कहा, “देश के अंदर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की स्थिति हो या फिर नोटबंदी की बात हो। इस सरकार ने महिलाओं, व्यापारियों और किसानों का नुकसान किया और सारे बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाया। मैं पूछना चाहता हूं कि नोटबंदी और जीएसटी से क्या फायदा हुआ? प्रधानमंत्री ने कहा था कि 15 लाख रुपए दूंगा, दो करोड़ लोगों को नौकरी दूंगा। मगर, जनता को कुछ भी नहीं मिला।”
पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बिहार में महारावण राज की स्थिति है। जब से नीतीश कुमार की बीमारी सामने आई है, तब से बिहार की स्थिति और भी खराब हुई है।”
Pappu Yadav ने केंद्र में भाजपा-एनडीए की सरकार के 11 साल पूरे होने पर निशाना साधा
Pappu Yadav ने लालू यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “मैं तो लालू प्रसाद यादव से भी सवाल पूछना चाहता हूं कि जब बक्सर में नरसंहार हुआ है तो उन्हें वहां जाना चाहिए था। मगर वह क्यों नहीं गए? प्रधानमंत्री के बिहार आने से पहले पटना में दो दिनों के अंदर 9 मर्डर हुए हैं और पुलिस प्रशासन भी कुछ नहीं कर पाया। मैं तो यही कहूंगा कि बिहार में अपराध को रोकने के लिए नेताओं को अपनी नीति को लेकर सोचना होगा, चाहे वह लालू यादव हों या फिर अन्य कोई नेता। उन्हें तय करना होगा कि वह किसी भी माफिया को चुनाव में टिकट नहीं देंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार कैसे बचेगा।”

