अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तेज प्रताप यादव को Pappu Yadav का साथ, कहा, ‘अभिभावकों को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए’

On: May 26, 2025 7:29 PM
Follow Us:
Pappu Yadav
---Advertisement---

पूर्णिया। Pappu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव के अपने पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस बीच, तेजप्रताप को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का साथ मिला है।

बीपीएससी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर बिहार बंद रविवार को, छात्रों का समर्थन – Pappu Yadav

सांसद Pappu Yadav ने कहा कि तेज प्रताप ने सच को स्वीकार किया है। उन्होंने परिवार को नहीं बरगलाया। उन्होंने यहां तक कहा कि अभिभावकों को भी सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए।

पप्पू यादव ने पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लालू यादव को यह बात समझनी होगी कि उनके पुत्र ने ईमानदारी से अपने प्रेम को दुनिया के सामने स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा, “तेज प्रताप ने सच्चाई को नहीं छिपाया। उन्होंने प्रेम को नहीं छिपाया। सवाल यह नहीं है कि तलाक हुआ या नहीं हुआ। वह उनके व्यक्तिगत पहलू थे। लालू यादव के कारण तेज प्रताप की शादी एक अच्छे परिवार में हुई और अच्छी बच्ची के साथ हुई। यह एक अलग बात है। लेकिन, अब तेज प्रताप ने सच्चाई को स्वीकार किया, तब ऐसी सच्चाई को अभिभावकों को भी स्वीकार करनी चाहिए।”

Pappu Yadav तेज प्रताप ने सच्चाई को नहीं छिपाया

निर्दलीय सांसद ने कहा कि लोगों की आलोचना के कारण और राजनीति के कारण यदि सच को भी अभिभावक स्वीकार नहीं करेंगे तो सवाल है कि इन्हें तो निकाल दिया, लेकिन इतना जरूर है कि तेज प्रताप ने सच्चाई को और एक बच्ची को स्वीकारा है।

उन्होंने लालू यादव के फैसले पर कहा, “लालू यादव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा हो सकती है। लेकिन, हकीकत है कि ऐसे नेता करीब सभी पार्टियों में हैं, जिन पर कई तरह के आरोप हैं। कहां कोई पार्टी निकाल दे रही है। राजद के ही कुछ नेता पर दुष्कर्म के आरोप हैं। तेज प्रताप ने प्रेम को शादी में बदल दिया है। सभी चीजों में राजनीति नहीं होती है, ऐसी सच्चाई को मैं धन्यवाद देता हूं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!