अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistani High Commission के कर्मचारी हो रहे स्‍वदेश रवाना, ले जा रहे अपना घरेलू सामान

On: April 29, 2025 1:57 PM
Follow Us:
Pakistani High Commission
---Advertisement---

अटारी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए टेरर अटैक के बाद केंद्र सरकार ने भारत स्थित Pakistani High Commission के कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने का आदेश दिया है। इसके बाद से उच्चायोग के कई कर्मचारी अब पाकिस्तान रवाना हो रहे हैं, जिनके सामान को अब उनके क्वार्टर से खाली करवाया जा रहा है।

Adani Group’s fundraising put on hold, loss of Rs 2 lakh crore

Pakistani High Commission के कर्मचारियों के सामान को ले जा रहे एक ट्रक ड्राइवर सुनील ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर दी गई है, जिसके बाद वहां काम करने वाले लोगों का सामान ट्रकों में लादकर अटारी बॉर्डर लाया गया है। सामान को इमीग्रेशन क्लीयरेंस के बाद पाकिस्तान भेजा जाएगा।

ड्राइवर सुनील ने बताया कि वे कल शाम को दिल्ली से रवाना हुए थे। उनके मुताबिक, दो ट्रकों में उच्‍चायोग में काम करने वाले एक या दो लोगों का घरेलू सामान लाया गया है। सुनील ने कहा, “हम Pakistani High Commission के कर्मचार‍ियों का सामान छोड़ने आए हैं। यह घर का सामान है, जो खाली करवाया जा रहा है। यहां से इमीग्रेशन क्लीयरेंस के बाद यह सामान पाकिस्तान जाएगा।”

सुनील ने यह भी बताया कि उच्चायोग के कर्मचारियों ने ट्रकों की बुकिंग की थी, ताकि सामान को अटारी बॉर्डर तक पहुंचाया जा सके।

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सामान कितने लोगों का है, लेकिन अनुमान लगाया कि यह एक या दो व्यक्तियों का हो सकता है। ट्रकों में मुख्य रूप से घरेलू सामान शामिल है, जिसमें निजी उपयोग की वस्तुएं हो सकती हैं।

Pakistani High Commission  के कर्मचार‍ियों के सामान को वापस भेजे जाने की प्रक्रिया को शुरू की गई

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल की खबरें चर्चा में हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। इस संदर्भ में उच्‍चायोग के कर्मचार‍ियों के सामान को वापस भेजे जाने की प्रक्रिया को शुरू की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!