अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमृतसर के बाद जालंधर में ग्रेनेड हमला, Pakistani gangster शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

On: March 16, 2025 5:15 PM
Follow Us:
Pakistani gangster
---Advertisement---

जालंधर। पंजाब के जालंधर में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी Pakistani gangster शहजाद भट्टी ने ली है।  पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर पर हमले के बाद अब जालंधर में एक घर पर ग्रेनेड फेंका गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भट्टी ने इस हमले का दावा किया और इसे एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया बताया।

Pakistan : 7 पंजाबी यात्रियों को बस से उतारकर मारी गई गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Pakistani gangster भट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिस व्यक्ति के घर पर हमला हुआ, उसके चार साथियों ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो ऐसे हमले लगातार जारी रहेंगे। इस घटना के बाद जालंधर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस हाई अलर्ट पर है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है।

बता दें कि Pakistani gangster शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसका नाम कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान में बैठकर अपने गिरोह के जरिए भारत में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है।

इससे पहले अमृतसर जिले में शनिवार देर रात एक मंदिर पर हमला किया गया था। खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। यह पूरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Pakistani gangster ऐसे हमले लगातार जारी रहेंगे

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 12:35 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मंदिर के बाहर पहुंचे। उनके हाथ में एक झंडा भी नजर आ रहा था। वे कुछ सेकंड मंदिर के बाहर रुके और फिर अचानक मंदिर की ओर कुछ फेंका। जैसे ही वे वहां से भागे, कुछ ही पलों में मंदिर में जोरदार धमाका हुआ।

घटना के समय मंदिर में पुजारी सो रहे थे। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के कारण मंदिर को नुकसान पहुंचा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!