Pakistan vs West indies : वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर एक और हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पाकिस्तान ने भी वेस्टइंडीज को पहले T20I मुकाबले में 14 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ मेजबान टीम की घर में यह लगातार आठवीं हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 और पांच मैचों की T20I सीरीज में 5-0 से हराया था। अब पाकिस्तान ने भी तीन मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है।
Pakistan vs West indies : सैम अयूब का ऑलराउंड प्रदर्शन, पाकिस्तान की मजबूत पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर सैम अयूब ने 38 गेंदों में 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे। फखर जमां ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए और उनके साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। हसन नवाज ने भी उपयोगी 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से शेमार जोसेफ ने 3 विकेट लिए। अयूब को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (2 विकेट भी लिए) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Pakistan vs West indies : मजबूत शुरुआत के बावजूद वेस्टइंडीज की पारी ढही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने ठोस शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। ओपनर जॉनसन चार्ल्स ने 36 गेंदों में 35 रन और जेवेल एंड्रूय ने 33 गेंदों में 35 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही वेस्टइंडीज की पारी बिखर गई और अगले 38 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए। जेसन होल्डर ने नाबाद 30 (12 गेंदों में 4 छक्के) और शेमार जोसेफ ने नाबाद 21 रन (12 गेंदों में 2 छक्के) बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन ही बना सकी।
Pakistan vs West indies : पाकिस्तान की गेंदबाजी में धार, सैम अयूब छाए
पाकिस्तान की गेंदबाजी ने मध्यक्रम में वेस्टइंडीज को पूरी तरह रोक दिया। मोहम्मद नवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। सैम अयूब को 2 विकेट मिले, जबकि सुफियान मुकिम और शाहीन शाह अफरीदी ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में बढ़त बना ली है, जबकि वेस्टइंडीज की T20I में लगातार छठी हार दर्ज हुई है।

