Pakistan vs Afghanistan : पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 से ठीक पहले यूएई में हो रही त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को 39 रन से मात दी। शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 143 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की यह जीत टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार शुरुआत का संकेत देती है।
Pakistan vs Afghanistan : अफगानिस्तान का मध्यक्रम ढह गया
अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की थी और 11 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। 12वें ओवर में हारिस रऊफ ने बगैर कोई रन दिए दो विकेट चटकाए, जिससे मैच का रुख पलट गया। अफगानिस्तान ने अपने आखिरी 8 विकेट 50 रन पर गंवा दिए, जिससे उनकी हार तय हो गई।
india upcoming matches : टीम इंडिया के मैचों की टाइमलाइन: अगला मुकाबला कब, कहां और किससे
Pakistan vs Afghanistan : पाकिस्तान की गेंदबाजी का जलवा
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट हारिस रऊफ ने 31 रन देकर लिए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और सूफियान मुकीम ने भी 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान की गेंदबाजी ने अफगानिस्तान की टीम को पूरी तरह से घेर लिया, और उनकी जीत की संभावना को खत्म कर दिया। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने 16 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रही।
Pakistan vs Afghanistan : पाकिस्तानी बल्लेबाजी में कप्तान का योगदान
पाकिस्तान की बल्लेबाजी में कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 53 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके साथ फहीम अशरफ ने भी योगदान दिया और 5 गेंदों में 14 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। पाकिस्तान ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया, जो अफगानिस्तान के लिए जीत हासिल करने के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
Pakistan vs Afghanistan : ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11:
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सादिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान (कप्तान), मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम।
पाकिस्तान की टीम: सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: राशिद खान (कप्तान), दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद इशाक, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सादिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, करीम जनत, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी, मोहम्मद गजनफर, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद।
एशिया कप 2025 से पहले यूएई में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अपनी तैयारियों को परखने के लिए त्रिकोणीय सीरीज एक दूसरे से भिड़ रही हैं। सीरीज का आगाज शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। मैच यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की युवा टीम का मुकाबला अफगानिस्तान की अनुभवी टीम से होने जा रहा है।

