अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘Pakistan ने खुद ही किया सिंधु जल समझौते का उल्लंघन’, भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खोली PAK की पोल

On: June 1, 2025 3:50 PM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

नई दिल्ली। सिंधु जल समझौता स्थगित (Indus Water Treaty) किए जाने के बाद Pakistan बौखला उठा है। शहबाज शरीफ (shehbaz Sharif on India) के एक मंत्री ने तो गीदड़ भभकी दी है कि अगर समझौते को फिर से बहाल नहीं किया जाता है तो Pakistan सीजफायर का उल्लंघन करेगा।

Pakistan में नजर आया पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, हाफिज सईद का बेटा भी साथ था मौजूद

वहीं, भारत ने दो टूक कहा है कि जब तक पाकिस्तान क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को अंजाम देते रहेगा तब तक समझौता स्थगित रहेगा।
इसी कड़ी में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शुक्रवार को आयोजित ग्लेशियर्स पर संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद के जरिए इस संधि का उल्लंघन कर रहा है।

‘Pakistan ने खुद ही समझौते का किया उल्लंघन’

उन्होंने कहा कि यह अटल सत्य है कि सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से परिस्थितियों में बेबुनियाद बदलाव आए हैं, जिससे संधि की शर्तें पर पुनर्विचार की जरूरत है।
कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस संधि की भूमिका में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि इसे सद्भावना और मित्रता की भावना में संपन्न किया गया था, और इसे ईमानदारी से लागू करना अनिवार्य है। पाकिस्तान खुद की इस संधि का उल्लंघन कर रहा है और इसके लिए वो भारत पर दोष गढ़ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!